|
|
अगर आप किसी ऐसी वेबसाइट पर जाने की कोशिश करते हैं जो मैलवेयर होस्ट करने के लिए संदिग्ध है, तो कई ब्राउज़र आपको इसकी चेतावनी देंगे. अगर आपको यह चेतावनी मिलती है कि जिस साइट पर आप जाना चाहते हैं, वह संभवतः सुरक्षित नहीं है, तो URL देखें और इस पर ध्यानपूर्वक विचार करें कि आप साइट पर जाना चाहते हैं या नहीं. अगर आप साइट पर पहले गए हों तब भी हो सकता है कि आपके द्वारा अंतिम बार साइट पर जाने के बाद अपराधियों ने साइट से छेड़छाड़ की हो, इसलिए जब तक साइट के स्वामी द्वारा इसे साफ नहीं कर दिया जाता तब तक संभवतः यह सुरक्षित नहीं हो.
|