|
|
पैट्रिक पिशेट Google के मुख्य वित्तीय अधिकारी हैं. उनके पास वित्तीय संचालनों तथा दूरसंचार क्षेत्र में प्रबंधन का लगभग 20 वर्ष का अनुभव है, जिसमें Bell Canada में बिताए सात वर्ष भी शामिल हैं, जिससे वे 2001 में नियोजन तथा निष्पादन प्रबंधन के कार्यकारी उपाध्यक्ष के रूप में जुड़े थे. Bell Canada में उनके कार्यकाल के दौरान, वे कई कार्यकारी पदों पर रहे, जिसमें 2002 से लेकर 2003 के अंत तक सीएफ़ओ का पद भी शामिल है, तथा उन्होंने कनाडा में सर्वाधिक विस्तृत संचार नेटवर्क तथा उसके राष्ट्रीय IP-आधारित अधोसंरचना की ओर चल रहे स्थानांतरण के प्रबंधन में भूमिका निभाई थी. Bell Canada में आने से पहले, पैट्रिक McKinsey & Company में साझेदार थे, जहां वे McKinsey की उत्तर अमेरिकी टेलिकॉम प्रैक्टिस के अग्रणी सदस्य थे. उन्होंने कनाडा की एक दूरसंचार कंपनी Call-Net Enterprises के उपाध्यक्ष तथा मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में भी सेवाएं दीं हैं.
|