|
|
Our company was founded in California, but our mission is to facilitate access to information for the entire world, and in every language. To that end, we have offices in more than 60 countries, maintain more than 180 Internet domains, and serve more than half of our results to people living outside the United States.
|
|
|
हमारी कंपनी की स्थापना कैलिफ़ोर्निया में हुई थी, लेकिन हमारा लक्ष्य पूरे विश्व को और प्रत्येक भाषा में जानकारी की पहुंच की सुविधा को प्रदान करना है. इसके लिए, दर्जनों देशों में हमारे कार्यालय हैं, जहां 150 से अधिक इंटरनेट डोमेन हैं, और जो हमारे आधे से अधिक परिणामों को अमेरिका से बाहर रह रहे लोगों को उपलब्ध कराते हैं. Google का खोज इंटरफ़ेस हम 110 से अधिक भाषाओं में प्रस्तुत करते हैं, जो लोगों को उनकी भाषा में लिखी सामग्री के परिणामों को सीमित करने की क्षमता प्रदान करता है, और जिसका उद्देश्य हमारे शेष ऐप्लिकेशन और उत्पादों को यथासंभव अधिक से अधिक भाषाओं और पहुंच योग्य प्रारूपों में उपलब्ध कराना है. हमारे अनुवाद टूल का उपयोग करते हुए, लोग विश्व के अन्य हिस्से में लिखी सामग्री उस भाषा में प्राप्त कर सकते हैं, जिसे वे नहीं बोलते. इन टूल और स्वंयसेवक अनुवादकों की सहायता से, हम उन सेवाओं की विविधता और गुणवत्ता को अत्यंत बेहतर बनाने में समर्थ हुए हैं, जिन्हे हम विश्व के सुदूर कोनों में भी प्रस्तावित कर सकते हैं.
|